Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Horrific Road Accident in Ayodhya : बस पलटने से तीन की मौत, 30 यात्री घायल

Horrific Road Accident in Ayodhya : बस पलटने से तीन की मौत, 30 यात्री घायल

By संतोष सिंह 
Updated Date

अयोध्या। गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Gorakhpur National Highway) पर मंगलवार को एक प्राइवेट बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल है। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बस पर सवार यात्री दिल्ली से बस्ती और सिद्धार्थ नगर (Siddharth Nagar) के लिए जा रहे थे।

पढ़ें :- मोदी परिवारवाद चलाते है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार-दिग्विजय सिंह

यह हादसा अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र (Cantt Police Station Area)के मुमताज नगर (Mumtaz Nagar) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से करीब 12 लोगों को जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्रियों का प्रारंभिक इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मृतकों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जबकि एक की पहचान रमेश 35 वर्ष निवासी सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) के रूप में हुई है। दो अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों में पंचम राय, प्रवीण कुमार, अंशिका, ऋषि गुप्ता, ऋषभ त्रिपाठी, अनीता, तारा देवी, ओम कुमार और बीसू शामिल हैं ।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार (District Magistrate Nitish Kumar) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय (Senior Superintendent of Police Shailesh Kumar Pandey) ने घटनास्थल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ विभाग (Health Department)के अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- हम आपको भरोसा दिलाते हैं नौकरी के साथ-साथ सम्मान मिलेगा...अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना
Advertisement