Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Horrific Road Accident in Bahraich : तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से भिड़ंत में मौके पर ही पांच की मौत, 10 लोग घायल

Horrific Road Accident in Bahraich : तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से भिड़ंत में मौके पर ही पांच की मौत, 10 लोग घायल

By संतोष सिंह 
Updated Date

कैसरगंज। लखनऊ मार्ग पर कैसरगंज कस्बे में गुरुवार रात एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। ऑटो सवार लोगों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर लोग से घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

 

जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव ऑटो से गया था।तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ- बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- मोदी परिवारवाद चलाते है भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है मोदी परिवार-दिग्विजय सिंह
Advertisement