अंतर्राष्ट्रीय डेस्क, लखनऊ। ईरान से बाल विवाह और घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय किशोरी की उसके 20 वर्षीय पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर जान ले ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि किशोरी ने महज कुछ दिन पहले ही अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। मृतका की पहचान सोगंद मुश्तारेकी (Sogand Moshtareki) के रूप में हुई है।
पढ़ें :- अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, बोरी में भरकर कचरे के नीचे छिपाया शव, दो महीने बाद ऐसे खुला राज
मानवाधिकार संगठनों (human rights organizations) की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना बीते 6 नवंबर 2026 को ईरान के केरमान प्रांत के अरज़ुईयेह काउंटी के सुल्तानाबाद गांव में हुई। ऐसा बताया गया है कि महज 13 साल की उम्र में सोगंद की शादी करा दी गई थी। इस घटना से कुछ दिन पहले ही उसने बच्चे को जन्म दिया था।
परिवार से मिलने की इच्छा बनी विवाद की वजह?
रिपोर्टों के मुताबिक, सोगंद अपने मायके यानी माता-पिता से मिलने जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हुआ और कथित तौर पर पति ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मानवाधिकार संगठन हेंगॉ (Hengaw) के मुताबिक, सोगंद का पति उसे परिवार से संपर्क करने से भी रोकता था। इस घटना के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि उसने खुद हत्या की बात स्वीकार की और इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया।
बच्चे के जन्म से पहले भी हुआ था हादसा
पढ़ें :- जैकी' की मौत के पीछे बर्ड फ्लू, लाखों लोगों की पसंदीदा कैलिफोर्निया की मशहूर बाल्ड ईगल ने दुनिया को कहा अलविदा
हेंगॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रसव के लिए ले जाते समय सोगंद की एंबुलेंस का सड़क हादसा भी हुआ था। हालांकि, वह इस हादसे में बच गई और उसने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के महज 10 दिन बाद उसकी हत्या कर दी गई।
बाल विवाह और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
आपको बता दें कि इस घटना ने ईरान में बाल विवाह और महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic violence against women) को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ईरान के कानून के तहत वहां की लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र सामान्य रूप से 13 वर्ष है। हालांकि इससे कम उम्र में भी विशेष अनुमति के जरिए विवाह कराया जा सकता है।
फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी की खबर है और इस मामले की जांच चल रही है। इसके अलावा मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना को बाल विवाह और महिलाओं के खिलाफ हिंसा का गंभीर उदाहरण बताया है।