लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, पिछली सपा सरकार में जो ज़मीन इलाहाबाद में रिहायशी या जो ज़मीन आगरा में पर्यटन-कला आदि के लिए निश्चित करके आवंटित की गयी थी, उसी को घुमा-फिराकर उद्योगों को दिया जा रहा है।
पढ़ें :- IND vs NZ Final ODI Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज डिसाइडर मैच, जानें- कब, कहां देख पाएंगे तीसरा वनडे
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, उप्र की भाजपा सरकार के लाखों-करोड़ों के निवेश के दावे कितने खोखले हैं ये बात इस तथ्य से साबित होती है कि उन्होंने कोई भी नई ज़मीन न तो औद्योगिक विकास के लिए चिन्हित करी है और न ही घोषित करी है बल्कि पिछली सपा सरकार में जो ज़मीन इलाहाबाद में रिहायशी या जो ज़मीन आगरा में पर्यटन-कला आदि के लिए निश्चित करके आवंटित की गयी थी, उसी को घुमा-फिराकर उद्योगों को दिया जा रहा है।
उप्र की भाजपा सरकार के लाखों-करोड़ों के निवेश के दावे कितने खोखले हैं ये बात इस तथ्य से साबित होती है कि उन्होंने कोई भी नई ज़मीन न तो औद्योगिक विकास के लिए चिन्हित करी है और न ही घोषित करी है बल्कि पिछली सपा सरकार में जो ज़मीन इलाहाबाद में रिहायशी या जो ज़मीन आगरा में पर्यटन-कला… pic.twitter.com/9ef7jGfkR8
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2024
पढ़ें :- नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने ब्रह्मभोज में की शिरकत, दिवंगत आत्मा के प्रति जताई संवेदना
उन्होंने आगे कहा, ये तो लैंड-यूज़ बदलने जैसी हेराफेरी का घपला है। यही झूठी भाजपाई राजनीति का सबसे बड़ा सच है कि भाजपाई दावों के आधार में कोई भी ज़मीन नहीं होती है।