अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं जो लोग वजन घटाने के के लिए भारी डंबल उठाने और जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। अक्सर हमें लगता है कि शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए खुद को बहुत ज्यादा थकाना जरूरी है, लेकिन सच्चाई आपके पैरो तले छुपी हुई है। दरअसल, फिटनेस एक्सपर्ट और वेट लॉस कोच अंजलि सचान ने एक ऐसा चौंकाने वाला गणित शेयर किया है, जो साबित करता है कि बिना किसी भारी मशीन के, सिर्फ सड़कों या पार्क में टहलकर भी आप 1 किलो चर्बी घटा सकते हैं।
पढ़ें :- तंबाकू-शराब के अलावा भी कैंसर का खतरा! इन पांच इंफेक्शन से रहें सावधान
1 किलो चर्बी और कैलोरी का गणित
अंजलि सचान के अनुसार शरीर से 1 किलोग्राम फैट घटाने का मतलब है लगभग 7,700 कैलोरी जलाना। यह वह चर्बी है जो शरीर में ऊर्जा के रूप में जमा होती है, न कि केवल शरीर का पानी या सूजन। चूंकि फैट स्टोर हुई एनर्जी है, इसलिए इसे जलाने में समय लगता है, लेकिन एक बार जब यह बर्न हो जाती है। तो हमेशा के लिए खत्म हो जाती है ।
1,000 कदमों में कितनी कैलोरी बर्न होती है?
पैदल चलने के दौरान हमारा शरीर मांसपेशियों को हिलाने, संतुलन बनाए रखने और हार्ट रेट को सुचारू रखने के लिए ऊर्जा का इस्तेमाल करता है। कोच सचान बताती हैं कि हर 1,000 कदम चलने पर शरीर लगभग 50 से 70 कैलोरी बर्न करता है।
पढ़ें :- Bullet Coffee: सुबह की कॉफी में घी डालना कितना सही? जानें क्या है बुलेट कॉफी और क्यों हो रही चर्चा
1 किलो वजन घटाने के लिए कितने कदम?
अगर हम गणित को समझें, तो 1 किलो फैट (7,700 कैलोरी) को जलाने के लिए आपको कुल 1.28 लाख से 1.5 लाख कदमों की जरूरत होती है। सुनने में यह संख्या बड़ी लग सकती है, लेकिन इसे रोजाना के छोटे लक्ष्यों में बांटकर आसानी से हासिल किया जा सकता है।
10-12 दिनों में दिख सकता है असर
अगर आप रोजाना 10,000 से 15,000 कदम चलते हैं, तो आप मात्र 10 से 12 दिनों के भीतर 1.5 लाख कदमों का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। इसका मतलब है कि बिना किसी हैवी वर्कआउट या सख्त डाइट के भी आप दो हफ्ते से कम समय में 1 किलो शुद्ध फैट कम कर सकते हैं।
पैदल चलना क्यों है सबसे बेहतर?
पढ़ें :- रात में बार-बार लगती है भूख? हर दिन आधी रात को उठकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी
पैदल चलना न केवल कैलोरी बर्न करता है, बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी हैं जो इसे जिम वर्कआउट से अलग बनाते हैं:
- यह भारी वर्कआउट की तरह बहुत ज्यादा भूख नहीं बढ़ाता।