tomato ketchup at home: टोमेटो केचप बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी बेहद पसंद होता है। पराठा रोल में टोमेटो केचप खाकर अधिकतर लोगो का बचपन गुजरा होगा। लेकिन लोग इसे बाजार से रेडीमेड ही खरीदकर खाते है। आज हम आपको घर में बाजार से भी अच्छा टोमेटो केचप बनाने का तरीका बताने जा रहे है।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
जिससे आप बहुत ही कम बजट में बेहद आसान तरीके से इसे घर पर ही बना सकते है। घर में बना होने के कारण ये शुद्ध भी होगा और आप बेझिझक बच्चों को इसे खिला सकती हैं। आप केचप को रोटी,पराठा, पूड़ी में रोल बना कर बच्चों को खिला सकती है। इसके अलावा समोसे, सैंडविच या फिर किसी अन्य चीज के साथ भी इसे खा सकती है। तो चलिए जानते हैं घर में ही टेस्टी सी टोमेटो केचप बनाने की आसान सी रेसिपी।
घर में ही टोमेटो केचप बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत होगी
एक किलो टमाटर का पेस्ट
एक कप कॉर्न सिरप
पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
वाइट बी=विनेगर
चीनी का बुरादा
नमक
प्याज का पाउडर
लहसुन का पाउडर
पढ़ें :- छठ महापर्व पर भारतीय रेलवे का तोहफा, गोरखपुर से हावड़ा और कोलकाता के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
घर में ही टोमेटो केचप बनाने का ये है आसान सा तरीका
घर में ही टोमेटो केचप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे मध्यम आंच पर रख दें। अब ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को पैन में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब कम से कम 20 मिनट तक सॉस को मध्यम आंच पर अच्छे से पकने दें। याद रहें कि पैन को न ढकें और हर थोड़े समय में सूस को करछी से हिलाते रहें।
मोटा हो जाए तो गैस को बंद कर दें और फिर कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।जब यह बनकर तैयार हो जाए तो आप सॉस को एक एयरटाइट कंटेनर में रखकर 3 हफ्ते तक फ्रिज में रख सकते हैं और फ्रीजर में 6 महीने तक। लीजिए तैयार ही आपका घर पर बना ताजा टोमेटो केचप। टमाटर का चुनाव ध्यान से करें।किसी भी तरह के सड़े-गले टमाटर का इस्तेमान करने से बचें वरना सॉस का टेस्ट खराब हो सकता है और उसमें स्मेल आ सकती है। टमाटर की प्यूरी बनाने के बाद उसे छलनी से छानना न भूलें।