Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हैवान पति ने लीक किया पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का प्राइवेट वीडियो, मचा बवाल, दहेज के लिए हथियार लेकर पहुंचा ससुराल

हैवान पति ने लीक किया पत्नी का 13 मिनट 14 सेकेंड का प्राइवेट वीडियो, मचा बवाल, दहेज के लिए हथियार लेकर पहुंचा ससुराल

By संतोष सिंह 
Updated Date

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पत्नी का बेडरूम वीडियो वायरल करने वाले आरोपी पति शिवम साहू को रीवा पुलिस (Rewa Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी का अश्लील वीडियो (Pornographic Video) बनाकर उसे पोर्न साइट्स (Porn sites) और सोशल मीडिया (Social Media) पर अपलोड करने का गंभीर आरोप है। मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (Judicial Custody)  में जेल भेज दिया गया।

पढ़ें :- सोशल मीडिया की लत से जुड़े ऐतिहासिक मामले में बड़ा फैसला, Meta और YouTube पर 3 मिलियन डॉलर की एक्सट्रा पेनल्टी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू (Shivam Sahu) से हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। आर्थिक तंगी के कारण जब पीड़िता ने मांग पूरी करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि दहेज न मिलने की खुन्नस में शिवम ने पत्नी का 13 मिनट 14 सेकंड का निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व रिश्तेदारों को भेज दिया।

‘पॉपुलर’ बनने की सनक

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से पोर्न साइट्स (Porn sites)  देखने का आदी था और खुद को ‘स्टार’ बनाना चाहता था। जब पत्नी ने वीडियो बनाने और अपलोड करने का विरोध किया, तो उसने कथित तौर पर कहा कि वह पॉपुलर होने के लिए ऐसा कर रहा है, ताकि लोग उसे पहचानें। पीड़िता के भाई ने बताया कि शादी के समय 3 लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से 2 लाख रुपए दिए जा चुके थे। शेष राशि के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहा था।

हथियार लेकर पहुंचा ससुराल

पढ़ें :- Video Viral : प्राइवेट पल के दौरान पर्दा लगाना भूल गया कपल, लोग बोले-भाई लाइट तो बंद कर लेता

वीडियो वायरल करने के बाद आरोपी मुंबई फरार हो गया था। 12 फरवरी को वह अपनी पल्सर बाइक (MP 17 ZH 8856) से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित ससुराल पहुंचा। वहां उसने धारदार हथियार के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का बयान

सीएसपी राजीव पाठक (CSP Rajiv Pathak) ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा (Judicial Custody)   में भेज दिया गया है। परिवार को डरने की जरूरत नहीं है, पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पढ़ें :- इंटरनेट पर पोर्न सर्च करते हुए युवक के उड़े होश, जब एडल्ट कंटेंट साइट पर गर्लफ्रेंड के साथ खुद का वीडियो देखा तो हो गया शॉक्ड
Advertisement