Hyundai Creta Sales : हुंडई मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि उसकी पांच सीटों वाली एसयूवी क्रेटा ने देश में 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह सफलता 2015 में लॉन्च होने के आठ साल बाद हासिल की गई और यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्यम आकार की एसयूवी में से एक बनी हुई है। इस गाड़ी को पहली 5 लाख की बिक्री हासिल करने में 5 साल का समय लगा, लेकिन अगले 5 लाख नए ग्राहक बनाने में महज 41 महीने का समय लगा है। हर 5 मिनट में 1 क्रेटा बिकती है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
इस मील के पत्थर पर टिप्पणी करते हुए, हुंडई इंडिया के सीओओ, तरुण गर्ग ने कहा, “हुंडई क्रेटा एक ऐसा ब्रांड रहा है जिसने भारतीय ग्राहकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है और भारत को ‘एसयूवी जीवन जीना’ बना दिया है।
2023 में क्रेटा ने भारत की सबसे अधिक बिकने वाली मिड-साइज SUV का खिताब बरकरार रखा। 2023 में इसकी 1.57 लाख गाड़ियां बिकीं। वहीं 2022 में 1.4 लाख बिकीं। क्रेटा ने पिछले साल कंपनी की कुल 3.6 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में 44 फीसदी का योगदान दिया। लॉन्च से लेकर अब तक क्रेटा का निर्यात 2.82 लाख रहा है।