Hyundai Exter Pro Pack : हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर के लिए एक नया प्रो पैक एक्सेसरी वेरिएंट पेश किया है। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। वहीं रेग्युलर मॉडल की तुलना में बात करें तो यह कीमत 5,000 रुपये ज्यादा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह नया वेरिएंट एस+ ट्रिम्स से उपलब्ध कराया गया है। और एक नया रंग विकल्प भी पेश किया है।
पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन
डैशकैम फीचर
अगर बात करें कि नया वेरिएंट दिखने में कैसा है, तो 2025 हुंडई एक्सटर प्रो पैक वेरिएंट में नया साइड सिल गार्निश और प्रमुख व्हील आर्च क्लैडिंग शामिल की गई है। इसके अलावा, प्रो पैक के तहत एक नया टाइटन ग्रे मैट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी पेश किया गया है। इसके अलावा जो सबसे अहम अपडेट है, वह यह कि पहले जो डैशकैम फीचर(Dashcam Feature) सिर्फ एसएक्स टेक और एसएक्स कनेक्ट ट्रिम्स तक सीमित था, अब वह एसएक्स (O) एएमटी वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। मॉडल के इंजन या इंटीरियर में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।
इंजन
कॉम्पैक्ट SUV में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। एक्सटर में 83 एचपी और 114 एनएम टॉर्क वाला 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स दोनों के साथ उपलब्ध है।
डुअल-CNG सिलेंडर टैंक सेटअप
CNG मॉडल में, यह इंजन 69 एचपी और 95.2 एनएम टॉर्क उत्पन्न करता है और केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इसमें डुअल-CNG सिलेंडर टैंक सेटअप भी है।