Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया…श्याम रजक ने RJD से दिया इस्तीफा

मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया…श्याम रजक ने RJD से दिया इस्तीफा

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कद्दावर नेता श्याम रजक ने इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे में उनहोंने राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि वह राजद की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक बार पार्टी छोड़ी थी, जिसके बाद वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे। राजद से इस्तीफे के बाद एक बार फिर से अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वो श्याम रजक फिर से जेडीयू में शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

लालू प्रसाद यादव लिखे पत्र में श्याम रजक ने लिखा कि, मैं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। श्याम रजक ने अंत में अपने शायराना अंदाज में शिकायत करते हुए लिखा है कि मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था।

 

पढ़ें :- 29 सितंबर से चार अक्टूबर को बीच होगा कनाडा सुपर 60 लीग, दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा फिर लीग में करूंगा वापसी
Advertisement