मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) के फाइनल में खेलने वाली दूसरी टीम के नाम का गुरुवार को फैसला हो जाएगा। टीम इंडिया (Team India) मुंबई के ऐतिहासिक वानखेडे स्टेडियम (Wankhede Stadium) में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि पिछली बार भारत ने इंग्लिश टीम को हराकर फाइनल में कदम रखा था। साउथ अफ्रीका (South Africa) को रोमांचक मुकाबले में हराकर रोहित शर्मा ने ट्रॉफी उठाई थी।
पढ़ें :- NZ vs SA : तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की शानदार जीत, कप्तान लैथम ने खेली नाबाद 63 रन की पारी
इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में अपने तीनों मैच जीते थे जबकि भारत को दो में जीत मिली थी। इंग्लिश टीम (English Team) ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। भारत को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ हार मिली थी। इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड।