Bharva Pyaz: अब तक आपने भरवां करेला, भरवां भिंडी और भरवा तोरई आदि खाई होगी। आज हम आपको भरवां प्याज की रेसिपी बताने जा रहे है। जो खाने में बेहद लजीज लगती है। इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- Summer drink : गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल
भरवां प्याज बनाने के लिए सामग्री:
छोटे प्याज – 6-8
बेसन – 2 चम्मच
धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर – ½-½ चम्मच
पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर
अमचूर पाउडर – ½ चम्मच
तेल, नमक
भरवां प्याज बनाने का तरीका
1. प्याज के बीच में हल्का चीरा लगाएं (पूरा न काटें)।
2. बेसन और सभी मसाले मिलाकर एक सूखा मिश्रण बनाएं।
पढ़ें :- TAMPTATIONS के वेज बेकरी गोदाम में मिला चिकन पाउडर और एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोदाम के कई हिस्सों को किया सील
3. प्याजों के अंदर मसाला भर दें।
4. धीमी आंच पर तेल में भरवां प्याज ढककर पकाएं जब तक प्याज नरम और सुनहरे न हो जाएं।
5. गरमा गरम रोटी के साथ परोसें