पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेजप्रताप यादव के बयान को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। एक यूट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने कहा, जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी के आवास का चूहा मेरे घर में आकर उत्पात मचाते हैं। अब जीतनराम मांझी ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहां कोई “चूहा” ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहां भेज दें हम “दो मिनट” में उसे देख लेंगें।
पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच
हम मुसहर परिवार के लोग हैं,और हम गर्व से कहतें हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं।
इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता।
वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहाँ कोई “चूहा” ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे…— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 5, 2024
जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हम मुसहर परिवार के लोग हैं,और हम गर्व से कहतें हैं कि हम चूहा पकड़ते भी हैं और उसे खाते भी हैं। इसलिए हमारे झोपड़ियों और घरों में तो छोड़ ही दिजिए हमारे आस-पास भी चूहा नहीं भटकता। वैसे अब लालू जी ने तो चूहा खाना छोड़ दिया है यदि उनके यहां कोई “चूहा” ज़्यादा उछल रहा है तो हमारे यहां भेज दें हम “दो मिनट” में उसे देख लेंगें।
पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत
वहीं, हरि मांझी ने भी तेज प्रताप और उनका इंटरव्यू लेने वाले शुभांकर मिश्रा को चेतावनी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लालू जी के संस्कार का प्रदर्शन कर रहे है उनके पुत्र तेज प्रताप। हां! मुसहर है और गर्व है। जिस तरीक़े से शुभाकंर मिश्रा जी आप भी ट्विस्ट कर रहे है आप से ऐसी उम्मीद नहीं थी। बहुत सारे मित्र बोल रहे है sc-St एक्ट के तहत केस कीजिए, केस करने से मानसिकता थोड़ी बदल जाएगी। ईश्वर सद्बुद्धि दें। शुभांकर जी आज से आप भी उसी कतार में है जो पिछड़े-ग़रीब का उपहास उड़ाता हो। अफ़सोस