Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy Breakfast : पालक खाने में बच्चे करते हैं आनाकानी तो आज उन्हें ब्रेकफास्ट में खिलाएं स्वाद और सेहत से भरपूर पालक पनीर लिफाफा

Healthy Breakfast : पालक खाने में बच्चे करते हैं आनाकानी तो आज उन्हें ब्रेकफास्ट में खिलाएं स्वाद और सेहत से भरपूर पालक पनीर लिफाफा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Healthy Breakfast :  बच्चे अक्सर पोष्टिक खाना खाने में आनाकानी करते हैं। ऊपर से अगर बात हो पालक की तो बच्चे अपना मुंह बनाने लगते है। बच्चोंं को पोषण की अधिक जरुरत होती है। पालक पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद आयरन बच्चों में खून की कमी नहीं होने देता साथ ही शरीर को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। आज हम आपको पालक पनीर का टेस्टी कॉबिनेशन लेकर आए हैं जिसे आप बच्चे या फिर बड़ों को ब्रेकफास्ट या फिर लंच में देंगे तो बार बार खाने के लिए मांगेगे। तो फिर चलिए जानते हैं पालक पनीर लिफाफा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

पालक पनीर लिफाफा बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

एक कप पालक
एक कप पनीर
एक प्याज बारीक कटा हुआ
धनिया के बत्ते बारीक कटे हुए
काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
गेंहू का आटा
पानी
चीज स्लाइस
देसी घी एक चम्मच

पालक पनीर लिफाफा बनाने का ये है आसान तरीका

पालक पनीर लिफाफा बनाने के लिए सबसे पहले रोटी की तरह गेंहू का आटा गूंथकर किनारे रख लें। अब पालक को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। इसे किसी बाउल में पलटें और पनीर को मैश करके साथ में मिला लें। इस मिक्सचर में नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज और हरी धनिया डालकर मिक्स कर लें।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

अब आटे की पतली रोटी तैयार कर लें। इसमे बीच में चीज की स्लाइस रखें और इसके ऊपर पालक और पनीर के तैयार मिक्सचर को रखें। चारों तरफ से इसे फोल्ड करें। और हल्का पानी लगाकर इसके किनारों को चिपकाएं। जिससे कि ये सेंकते स खुले नहीं।  बस तवे को अच्छी तरह से गर्म कर लें और सुनहरा सेंक लें। सेंकने के लिए देसी घी या बटर का इस्तेमाल करें। बटर से ये ज्यादा क्रिस्पी और टेस्टी बनकर तैयार होंगे।बस इसे बच्चों को केचप या चिली सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Advertisement