Trick to make Dosa: अधिकतर महिलाओं की समस्या रहती हैं कि उनका डोसा टूट जाता है। अगर आपको भी डोसा बनाते समय चिपक जाता है या फिर टूट जाता है। तो आज हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे है जिससे एकदम होटल रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनकर तैयार हो जाएगा।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
एकदम होटल रेस्टोरेंट जैसा क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाने के लिए सबसे पहली बात कि डोसा का बैटर बहुत ज्यादा गाढ़ा या बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। अगर आप बैटर को चम्मच से गिराते है तो वो आसानी से गिर जाए ऐसा होना चाहिए।
अगर आपको घर में डोसे का बैटर बनाने में दिक्कत आ रही है तो आप मार्केट में उपलब्ध बैटर का भी इस्तेमाल कर सकते है। बाजार के डोसा बैटर को इस्तेमाल करने से पहले उसे हल्का पानी डालकर पतला कर लें। मार्केट वाला डोसा बैटर काफी गाढ़ा होता है। अब डोसा के लिए कास्ट आयरन का तवा लें आप चाहें तो नॉर्मल लोहे के तवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि तवा अगर फ्लैट है तो इस पर डोसा ज्यादा अच्छा बनेगा।
अब पहले तवा को गर्म कर लें और फिर उस पर अच्छी तरह से कोई भी ऑयल लगाकर ग्रीस कर लें। अब एक गीली तौलिया से पूरा तेल साफ कर लें और तवा को ठंडा हो जाने दें। इस ट्रिक से आपका तवा नॉनस्टिक बन जाएगा।डोसा बनाने के लिए तवा हल्का गर्म करें और फिर 1-2 बूंद तेल डालकर अच्छी तरह किसी पेपर से या टॉवल से फैला दें। ध्यान रखें डोसा फैलाते वक्त तवा ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
आप पानी के कुछ छींटे मारें और सूखने के बाद डोसा फैलाएं।डोसा फैलाने के लिए बैटर को तवा के बीच में डालें और धीरे-धीरे पूरे तवे पर गोल-गोल घुमाते हुए डोसा को फैलाते जाएं। अब गैस की फ्लेम मीडियम लो रखें और डोसा को हल्का ब्राउन होने तक सिकने दें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
जब डोसा नीचे से सिंक जाएगा तो आप देखेंगे कि किनारे से हल्का उठने लगेगा। अब डोसा के ऊपर तैयार आलू की स्टफिंग फैलाएं और फोल्ड करते हुए पलट दें। अगर आप प्लेन डोसा खा रहे हैं तो डोसा के पलटने से पहले थोड़ा घी डाल दें।इससे प्लेन पेपर डोसा का स्वाद और भी मजेदार हो जाएगा। आप डोसा पलटने के लिए जिस चीज का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे पहले हल्का गीला कर लें। इससे डोसा आसानी से पलट जाएगा। तैयार डोसा को चटनी और सांभर के साथ खाएं।