Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दूल्हा टाइम पर मंडप नहीं पहुंचा तो दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी

दूल्हा टाइम पर मंडप नहीं पहुंचा तो दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

मुंबई। शादी के मंडप में देरी से पहुचने पर नारज दुल्हन के परिजनों ने लड़की की शादी उसी मंडप में एक दूसरे शख्स से करा दी।  बताया जा रहा है कि यह घटना महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की है जहां पर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ नाचने में मस्त था और उधर दुल्हन की शादी दूसरे के साथ हो गई।

पढ़ें :- Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को बुलढाना जिले के मलकापुर पंगरा गांव में होनी थी। दोनों पक्षों की तरफ से पूरी तैयारियां हो गई थीं। शादी के लिए शाम 4 बजे का मुहूर्त रखा गया था। जिसको लेकर दुल्हन पक्ष ने शादी के लिए पूरा इंतजाम कर रहा था और दरवाजे पर दूल्हे के पहुंचने का इंतजार हो रहा था। लेकिन शाम के 8 बज गए दूल्हे का पता नहीं था कहा जा रहा है कि दूल्हा और उसके दोस्त शराब पीकर नाचने में मस्त थे।

जिसके बाद से इंतजार के बाद लड़के की हरकतें देखकर लड़की वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ जिसके बाद से वह  दूल्हा मंडप में पहुंचा तो लड़की के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। उसी दौरान लोगों से सलाह मशविरा करके उसी मंडप में लड़की की शादी एक रिश्तेदार के साथ संपन्न करा दी गई। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement