Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Healthy Recipes : एक ही नाश्ता खाकर हो गये हैं परेशान तो जान लीजिए झटपट बनने वाली ये रेसिपी

Healthy Recipes : एक ही नाश्ता खाकर हो गये हैं परेशान तो जान लीजिए झटपट बनने वाली ये रेसिपी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बादाम, मखाने और दूध से बनने वाली एक ऐसी रेसिपी हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं जो बनाने में आसान भी है, खाने में टेस्टी साथ ही साथ सेहत को ताकत देने वाली भी।

पढ़ें :- आमरस या मैंगो शेक? जानें गर्मियों में सेहत के लिए कौन सा ड्रिंक है बेस्ट

सुबह का नाश्ता हो, दोपहर का लंच या फिर रात का डिनर हम अक्सर इस बात में उलझ जाते हैं कि आज क्या बनाये। हर रोज वही पोहा, दाल-चावल, पराठे और खीर आदि चीजों को खाने वाला और बनाने वाला दोनों बोर हो जाते है। ऐसे में आज हम दलिया, मूंग दाल, मखाने, दूध, बादाम, खसखस, और गुड़ या मिश्री से बनने वाली एक टेस्टी रेसिपी लेकर आये हैं। यह नाश्ता पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ जल्दी तैयार हो जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री:

आधा कप दलिया, 3–4 चम्मच धुली मूंग दाल, 1 कप मखाने, 2–3 कप दूध, 8–10 बादाम, 1–2 चम्मच खसखस (इच्छानुसार),1 चम्मच देसी घी, गुड़ पाउडर या मिश्री

बनाने की विधि:

पढ़ें :- Health Tips : प्याज और लहसुन की गंध को दूर करने के 5 वैज्ञानिक और अचूक उपाय

रातभर भिगोए हुए बादाम और खसखस को सुबह छीलकर थोड़ा दूध या पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। इससे नाश्ते का स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाती हैं। फिर मखानों को हल्का कुरकुरा होने तक भूनकर अलग रख दें। फिर उसी कड़ाही में घी गर्म करें और मूंग दाल को हल्का भूनें। इसके बाद दलिया डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

अब कड़ाही में दूध और तैयार बादाम-खसखस का पेस्ट डालें। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर ढक दें और धीमी आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिश्रण तली में न लगे। जब दलिया और दाल अच्छी तरह पक जाएं, तब स्वादानुसार गुड़ पाउडर या मिश्री मिलाएं। 1–2 मिनट तक पकाकर अच्छी तरह घोल लें। अंत में भुने हुए मखाने मिलाएं और गैस बंद कर दें। ऊपर से कटे बादाम या पिस्ता डालकर गरमागरम परोसें। चाहें तो इसे ठंडा करके भी खाया जा सकता है।

यह नाश्ता क्यों है हेल्दी?

दलिया फाइबर, मूंग दाल प्रोटीन, मखाने कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट, जबकि दूध और बादाम शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। यह नाश्ता ऊर्जा देने के साथ पाचन और हड्डियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

रिपोर्ट: कल्पना पांडेय

पढ़ें :- मखाना है सेहत का खजाना,मैग्नेशियम, कैल्शियम, कार्ब्स , प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं प्रोटीन और होता है ग्लूटेन फ्री
Advertisement