सावन के माह में एक विशेष त्योहार आता है जिसे सुहागिन महिलाएं बड़े ही शौक से रहती है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं हरियाली तीज की। इसका व्रत सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। अब हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे की व्रत रहने के टाइम किस बात का ध्यान रखें।
पढ़ें :- 18 सितंबर 2026 का राशिफल: इन राशि के लोगों को आज कामकाज में मिलेगी सफलता और रुके हुए कार्य बढ़ेंगे आगे
1 – सावन माह में रखा जाना वाला हरियाली तीज का व्रत का महत्त्व होता है। इसे महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करती है। साल 2025 में हरियाली तीज 27 जुलाई, रविवार के मनाया जाएगा।
2 – हर व्रत के अलग अलग नियम होते हैं। उसी तरह हरियाली तीज के भी कुछ नियम हैं। जिसका हमे विशेष रूप से पालन करना चाहिए। जो सुहागन स्त्रीयाँ हरियाली तीज का व्रत करती हैं उन्हें निर्जला व्रत का संकल्प लेना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें निर्जला मतलब बिना पानी पिये । व्रत करने से पहले वो इस बात का ध्यान रखें की व्रत को पूरी श्रृद्धा के साथ रखें।
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
3- हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की निर्जला पूजा करें. माता पार्वती को 16 श्रृंगार जरूर अर्पित करें. माना जाता है की इस व्रत को माँ पार्वती खुद रहती हैं।
पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं
4 -रियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा प्रदोष काल में करें. हरियाली तीज के दिन ध्यान करें मन को पवित्र रखें, इस दिन आप बिलकुल गुस्सा मत करिए ,किसी के प्रति गंदा विचार न रखिए , चुंगली ,किसी का अपमान करने से बचें।
5 – हरियाली तीज का दिन महिलाओं के सोलाह श्रृंगार का दिन होता है. इस दिन महिलाएं बाल ना कटवाएं, नाखून काटने से बचें।