कई लोगो को गर्मी की वजह से सिर में दर्द की दिक्कत होने लगती है। नौकरीपेशा लोगो को खासतौर से गर्मी में धूप में ऑफिस पहुंचना फिर इसके बाद काम की टेंशन और समय बे समय सोना औऱ खाना भी इसकी वजह हो सकता है। आज हम आपको सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे है।
पढ़ें :- International Epilepsy Day 2026 : मिर्गी के बारे में फैले हैं कई भ्रम , जानिए दौरे पड़ने के दौरान सही फर्स्ट एड
अदरक की मदद से सिर दर्द से राहत पा सकते है। अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण रक्त धमनियो की इंफ्लेमेशन कम करते है जिससे सिर दर्द से आराम मिलेगा। इसके लिए अदरक के रस में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पीने पर सिर दर्द कम हो सकता है। इसके अलावा एक गिलास पानी में दो चम्मच अदरक का पाउडर मिक्स करके पीने से आराम मिलेगा।
सिर दर्द को कम करने के लिए लौंग की मदद ले सकती है। लौंग के पेन रिलिविंग क्वालिटी की वजह से सिर दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए एक साफ रुमाल में कुछ कुटी हुई लौंग डाल लें। इसे सूंघने से सिर दर्द में आराम मिल सकता है। आप नारियल तेल में लौंग का तेल मिक्स करके मालिश करने से आराम मिलेगा। तुलसी के पानी को उबालकर छान कर पीने से भी आराम मिलेगा।