Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hair care: पतले बालों से हैं परेशान तो, इस तेल को से मालिश से होंगे घने, चमकदार और हेल्दी बाल

Hair care: पतले बालों से हैं परेशान तो, इस तेल को से मालिश से होंगे घने, चमकदार और हेल्दी बाल

खराब जीवनशैली और खान पान का असर सिर्फ हमारी सेहत ही नहीं बल्कि स्किन और बालों पर भी पड़ता है। तो कई बार मौसम और केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल की वजह से बाल झड़ने लगते है और पतले हो जाते है।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

आज हम आपको बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसे फॉलो करके आप बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है।

अगर आप पतले बालों से परेशान हैं तो नारियल तेल और करी पत्ता का इस्तेमाल आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद कर सकता है।
नारियल तेल बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प की सफाई करते है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करते है। इससे बालों की ग्रोथ में भी सुधार होता है।

करी पत्ता में विटामिन ए,बी,सी और ई के साथ साथ आयरन, कैल्शियम और अमीनो एसिड पाये जाते है। ये बालों के रोमछिद्रों को एक्टिव करते है और नए बाल उगने में मदद करते है। इसके अलावा यह समय से पहले सफेद होने वाले बालों की समस्या को भी रोकता है।

इसे बनाने के लिए आपको तीन से चार टेबलस्पून नारियल तेल और दस से बारह ताजा करी पत्ते की जरुरत होगी। इसे बनाने के लिए एक पैन में नारियल तेल डालकर गर्म करें। इसमें करी पत्ते डालें और तब तक पकाएं जब तक पत्ते काले न हो जाएं।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

अब गैस बंद कर दें। तेल ठंडा हो जाए तो चतेल को छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल से स्कैल्प और बालों में मालिश करें। इस तेल को बालों को कम से कम एक घंटा लगा रहने दें।

या भी रात में लगा कर छोड़ दें। फिर अगले दिन शैंपू कर लें। इस तेल से बालों की मालिश करने से बाल मजबूत होने के साथ साथ घने मुलायम, चमकदार होते है। साथ ही बालों का झड़ना बंद होता है।

Advertisement