चिया सीड्स में कैल्शियम,मैग्नीशियम पाया जाता है।यह हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। हार्ट को हेल्दी रखता है। साथ ही शरीर को तमाम बीमारियों से भी बचाता है। इसके अलावा चिया सीड्स में ओमेगा 3, फाइबर,प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है तो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके फायदों को देखते हुए आज हम आपको चिया सीड्स कोकोनट पुडिंग बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
चिया सीड्स कोकोनट पुडिंग बनाने के लिए जरुरी सामग्री
चिया सीड्स 2 चम्मच
पानी 1 कप
दही 1 कप
ग्रेटिड कोकोनट 1/2 कप
खीरा 1/2 कप
हरी मिर्च 1
धनिया 1 मुट्ठी
रोस्टिड मूंगफली 2 चम्मच
काली र्मिच स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
चिया सीड्स कोकोनट पुडिंग बनाने का ये है तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी डालकर उसमें 2 चम्मच चिया सीड्स को 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।अब उस बाउल में ब्लैंण्ड किए हुए दही को एड कर दें और हिलाएं। अब इसमें आधा कप खीरा और समान मात्रा में ग्रेटिड कोकोनट एड कर दें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
पूरी तरी से मिक्स करने के बाद इसमें काली मिर्च, नमक, कटी हुई हरी मिर्च, कटा धनिया और रोसिटड मूंगफली के दानों को एड कर दें।इन सभी चीजों को मिलाकर एक बाउल में डालें और उसे दरदरी पिसी हुई मूंगफली और खीरा स्लाइज़ से गार्निश करके सर्व करें।