Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वैक्सीन मिल जाए तो 3 माह में पूरी दिल्ली का कर देंगे टीकाकरण : अरविंद केजरीवाल

वैक्सीन मिल जाए तो 3 माह में पूरी दिल्ली का कर देंगे टीकाकरण : अरविंद केजरीवाल

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। श्री केजरीवाल ने कहा​ कि आज दिल्ली में रोज करीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं। 50 हजार वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50 हजार वैक्सीन 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लग रही है।

पढ़ें :- LS 3rd Phase Voting : आज तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान जारी; अमित शाह, डिंपल यादव, सिंधिया समेत कई दिग्गज मैदान में

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज वैक्सीन की बहुत कमी है। उन्होंने कहा कि अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए। दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते खतरों के बीच आज पहली बार एक दिन में 4,187 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा देश है, जहां कोविड-19 के कारण एक दिन में 4000 से अधिक मौतें हुई हो। देश में संक्रमण के नए मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को सबसे ज्यादा 54,022 नए मामले और 898 मौतें, वहीं कर्नाटक में 48,781 मामले और 592 मौतें दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 12 राज्यों में एक्टिव केस की संख्या एक लाख से अधिक है जबकि सात राज्यों में यह संख्या 50 हजार से 1 लाख के बीच है। मंत्रालय के मुताबिक, देश के 24 राज्यों में फिलहाल संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 15 फीसदी से अधिक है और 9 राज्यों में यह दर 5-15 फीसदी के बीच है। इस बीच दूसरे देशों से मेडिकल सहायता के रूप में आक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटीलेटर और अन्य सामानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। वहीं अब तक 16.73 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर
Advertisement