Make Missi Paratha from stale lentils: अगर आपके घर में भी लंच या डिनर में दाल बच गई है। तो उसे फेंकने की बजाय आप इसका मिस्सी पराठा बना सकते है। आमतौर पर बासी बची दाल को खाने के नाम से घरवाले मुंह बनाने लगते है। ऐसे में इसे फेंकने की बजाय अगर आप मिस्सी पराठा बनाएंगे तो इसे सभी लोग खा लेंगे। तो चलिए जानते हैं मिस्सी पराठा बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बासी बची दाल से मिस्सी पराठा बनाने के लिए जरुरी सामग्री
1 कप बची हुई दाल
आवश्यकता अनुसार गेहूं का आटा
एक चुटकी अजवाइन
बारीक कटी प्याज
बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटी धनिया की पत्तियां
आवश्यकता अनुसार नमक
लाल मिर्च पाउडर
बासी बची दाल से ऐसे बनाएं मिस्सी पराठा
सबसे पहले दाल को रूम टेंपरेचर पर ले आएं।अब एक बॉल में प्याज, हरी मिर्च, धनिया की पत्तियां स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च और अजवाइन को एक साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसमें दाल डालें और दाल को उनके साथ में मिला लें, उसके बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आटा डालकर एक मुलायम डो तैयार करें।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
फिर डो के ऊपर थोड़ा ऑयल लगाएं, और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें।अब डो की छोटी लोई बनाएं, और इसे हल्के हाथों से बेल लें।फिर इसे गर्म तवे पर डालें, दोनो और से क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह पकाएं।आपके पराठे तैयार हैं, इन्हे देसी घी के साथ गरमा गरम सर्व करें।