Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. घर में सारी सब्जियां खत्म हो गई हैं तो बनाएं मूंग की दाल की पकौड़ी की मसालेदार टेस्टी सब्जी

घर में सारी सब्जियां खत्म हो गई हैं तो बनाएं मूंग की दाल की पकौड़ी की मसालेदार टेस्टी सब्जी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पीली वाली मूंग की दाल पेट और सेहत दोनों के लिए गजब के फायदे होते हैं। इसमें विटामिन ए,बी,सी और फाइबर, प्रोटीन समेत अनगिनत पोषक तत्व पाये जाते हैं। इसका सेवन करने से कब्ज से राहत तो मिलती ही है बल्कि कोलेस्ट्रोल घटाने में भी कम करता है। आज हम आपके लिए इसकी एकदम अलग स्टाइल की रेसिपी लेकर आये है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मूंग की दाल की पकौड़ी की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

एक कप मूंग की दाल
एक प्याज
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच गर्म मसाला पाउडर
नमक स्वादानुसार

मूंग की दाल की पकौड़ी बनाने का तरीका

मूंग की दाल की पकौड़ी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को धो कर साफ करके दो से चार घंटे के लिए भिगने के लिए रख दें। फिर इसे पीस लें। अब एक बाउल में पीसी हुई मूंग की दाल के पेस्ट के निकाल लें।फिर इसमें हल्का नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट ले। अब गैस पर कढ़ाई रखें। इसमें तेल डालें।मूंग की दाल की पकौड़िया छान लें। अब इन पकौड़ियों को एक तरफ रख दें। कढ़ाई में अगर अधिक तेल है तो कम कर लें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब इसमें प्याज डालकर भुनें। फिर हल्दी और लाल मिर्च पाउडर नमक डालें। ध्यान रहें पकौड़ी में भी नमक पड़ा है, इसलिए इस हिसाब से नमक डालें कि अधिक न हो। एक से दो मिनट मसाले को भुनें। हल्का सा पानी डालकर मसाले के भुनें। ताकि मसाला जले न।

अब इसमें गर्म मसाला डाल दें। अब सभी मसाले तो तब तक भुनें जब तक मसाला अच्छी तरह से भुन न जाए। अब पानी डाल कर ग्रेवी तैयार करें। जब पानी उबल जाए तो मूंग की दाल की पकौड़ियों तो डाल दें। अब ढक दें। पकने के लिए छोड़ दें।लीजिए तैयार है आपकी मूंग की दाल की पकौड़ी की सब्जी। इसे आप रोटी और चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।

Advertisement