खिचड़ी हमेशा से ही टेस्टी और हेल्दी भोजन रहा है। जिसे अधिकतर लोग खाना पसंद करते हैं। खिचड़ी खाने से पाचन बेहतर रहता है। शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। इतना ही नहीं बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है। इसे बनाने में झंझट भी नहीं होता है। आज हम आपको बटर खिचड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही कम समय में बना सकती है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
बटर खिचड़ी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
1 कप मूंग दाल
1 कप चावल
2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 छोटा चम्मच जीरा
चुटकी भर हींग
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
2-3 बड़े चम्मच घी
ताजी बारीक कटी धनिया पत्ती
नींबू का रस
टेस्टी बटर खिचड़ी बनाने का तरीका
टेस्टी बटर खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको मूंग की दाल और चावल दोनों को अच्छी तरह साफ पानी से दो से तीन बार धोना होगा। इसके बाद आप थोड़ी देर के लिए इन दोनों चीजों को पानी में भिगोकर रख दें। अब भिगोई हुई दाल को और चावल को कुकर में डाल दे।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके बाद कुकर में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बाकी अपनी स्वाद अनुसार मसाले डाल दें। इसमें पानी की मात्रा थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए। जब कुकर से तीन या चार सिटी आ जाएं, तब तक आप एक पैन में घी गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डाल दें।
जब जीरा अच्छी तरह तड़क जाए। तो इसमें हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें। आप अगर चाहे तो इसमें बारीक कटे प्याज या टमाटर भी डाल सकते हैं। अब आप सभी भुने हुए मसाले को कुकर में डाल दे और इसे अच्छी तरह मिला लें।