Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. IGI Aviation Jobs 2024: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर निकली हजार से ज्यादा भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

IGI Aviation Jobs 2024: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर निकली हजार से ज्यादा भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

IGI Aviation Jobs 2024: इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 1074 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए थे. 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 21 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें 12वीं स्तर के प्रश्न होंगे.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

आपको बता दें, कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा और परीक्षा 90 मिनट की होगी. अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1074 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

इन पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उससे ज्यादा पास होना जरूरी है. जो उम्मीदवार क्लास 12वीं के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदन करने वाले रिजर्व्ड कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी.

लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा. बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे. परीक्षा का स्तर 12वीं कक्षा तक होगा और यह अंग्रेजी और हिंदी में आयोजित की जाएगी. कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा और परीक्षा की कुल अवधि 1.5 घंटे (90 मिनट) होगी.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

इन पद के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट करीब है इसलिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट igiaviationdelhi.com पर जाकर आवेदन कर लें.

 

Advertisement