IIM CAT 2026 Registration : मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए सर्वोच्च प्रवेश परीक्षा (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे कैंडिडेट्स जो MBA या दूसरे मैनेजमेंट कोर्सेज (Management Courses) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने के बाद स्टूडेंट्स को देश के टॉप मैनेजमेंट संस्थान में एडमिशन मिलेगा।
पढ़ें :- Video-बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर चढ़ा GEN-Z ट्रेंड का रंग, छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल रील को किया रीक्रिएट
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क
आवेदन शुरू होने की तिथि: 3 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे)
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
एडमिट कार्ड डाउनलोड: 4 नवंबर 2026 से
परीक्षा की तिथि: 29 नवंबर 2026
सामान्य वर्ग की फीस: ₹2,700
आरक्षित वर्ग की फीस: ₹1,350
पात्रता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री।
सामान्य, EWS और NC-OBC वर्ग के लिए न्यूनतम 50% मार्क्स।
SC, ST और PwD वर्ग के लिए 45% मार्क्स।
ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।