Pushpak Express Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर पुष्पक ट्रेन में में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद यात्री नीचे ट्रैक पर उतर गए और फिर सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें रौंद दिया। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 11 यात्रियों की जान चली गयी। यह भयावह रेल दुर्घटना बुधवार को शाम 4.19 बजे परांदा रेलवे स्टेशन के पास हुई।
पढ़ें :- AI Impact Summit 2026 : भारत में 250 अरब डॉलर के निवेश को तैयार हुईं कई दिग्गज कंपनियां , टेक और अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा फायदा
वहीं, इस हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफ़वाह से कई लोगों की मृत्यु की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। बहुत से लोग घायल भी हुए हैं। पीड़ितों के शोकाकुल परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं, दिवंगत आत्माओं की शांति की हम प्रार्थना करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफ़वाह से कई लोगों की मृत्यु की ख़बर बेहद पीड़ादायक है। बहुत से लोग घायल भी हुए हैं।
पीड़ितों के शोकाकुल परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ, दिवंगत आत्माओं की शांति की हम प्रार्थना करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 22, 2025
पढ़ें :- अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी
उन्होंने आगे कहा, सरकार व प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों को त्वरित व उचित मुआवजा दिया जाए व अफ़वाह फैलाने वाले दोषियों के ऊपर कड़ी क़ानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील है कि दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करे।
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने जलगांव, महाराष्ट्र में हुए ट्रेन हादसे पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगत लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।