कानपुर: यूपी (UP) के कानपुर जिले (Kanpur District) में सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने ‘मैं ठाकुर हूं’ वाले बयान से चर्चा में आईं महिला बैंककर्मी (Female Bank Employee) के साथ सरेआम छेड़छाड़ का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बैंक से ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय एक ई-रिक्शा में सफर के दौरान उनके साथ यह बदसलूकी हुई। महिला ने न सिर्फ इस अश्लील हरकत (Indecent Behavior) का कड़ा विरोध किया, बल्कि मनचले मुस्लिम शख्स की मौके पर ही जमकर धुनाई भी कर दी। घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है।
पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...
ई-रिक्शा के भीतर हुई बदसलूकी
पीड़िता के अनुसार, वह बैंक से अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जाने के लिए परेड चौराहे के पास से मेट्रो स्टेशन तक जाने वाले एक ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। रिक्शा में उनके बगल में एक महिला बैठी थीं और सामने की सीट पर एक मुस्लिम शख्स बैठा था। रिक्शा चलने के कुछ ही देर बाद सामने बैठे मुस्लिम शख्स ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।
उत्तर प्रदेश | 'ठाकुर हूं मैं इसका मुझे गर्व…' कहने वाली कानपुर HDFC बैंक की कर्मचारी आस्था सिंह फिर चर्चा में हैं.
उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने मुस्लिम शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है.#NewsLeader @kanpurnagarpol pic.twitter.com/U1CV6T62fm
पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा
— News Leader (@NewsLeaderLive) June 3, 2026
मुस्लिम शख्स ने पहले सामने बैठे-बैठे अपने दोनों पैर महिला बैंककर्मी के पैरों के बीच डाल दिए। पब्लिक ट्रांसपोर्ट होने के कारण पीड़िता ने शुरुआत में इसे गलती समझकर नजरअंदाज कर दिया। दस सेकेंड बाद ही युवक ने बैंककर्मी की जांघ पर हाथ रख दिया। उनके कुर्ते के अंदर तक हाथ डाल दिया। इतना होते ही बैंककर्मी का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। महिला ने तुरंत मुस्लिम शख्स को धक्का दिया, उस पर मुक्के बरसाए और कई थप्पड़ जड़ दिए। उन्होंने अपराधी को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वीडियो पोस्ट कर उठाए तीखे सवाल, आरोपी फरार
महिला बैंककर्मी ने सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े दो वीडियो पोस्ट किए हैं। एक वीडियो 7 सेकंड का है, जिसमें वह छेड़छाड़ के बाद भाग रहे मुस्लिम शख्स को डांटते और फटकार लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। हालांकि, आसपास के लोगों के टोकने के बावजूद आरोपी मुस्लिम शख्स बिना किसी की बात सुने वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गया। महिला का दावा है कि उनके पास ई-रिक्शा के अंदर की हरकत का भी वीडियो मौजूद है, जिसे वह जल्द ही पोस्ट करेंगी।
पढ़ें :- 15 परीक्षाओं में फेल ,15 साल नेवी में दी सेवा.. अब UPSC CAPF में हासिल की 343वीं रैंक, जानिए मयंक की कहानी
दूसरे वीडियो में सिलसिलेवार तरीके से घटना की जानकारी देते हुए महिला ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर आरोपी मुस्लिम शख्स उल्टा उन्हें ही बैठने की तमीज सिखाने लगा। महिला ने समाज में सुरक्षा, भाईचारे और मौजूदा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए लोगों से अपनी पहचान और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की है। बैंककर्मी के अनुसार जिस जगह पर यह घटना हुई वह मुस्लिम कम्यूनिटी का इलाका था, ऐसे में ज्यादा कुछ बोल नहीं पाई।
अपनी बहू-बेटियों को बुरका, दूसरे के घर की इज्जत से खिलवाड़
बैंककर्मी के विरोध करते ही युवक ने उल्टा उसे ही नसीहत दे दी। कहा कि तुम्हे बैठने की तमीज नहीं है। बैंककर्मी के अनुसार ऐसा व्यक्ति मुझे नसीहत देकर चला गया जो अपने घर की बहू-बेटियों को बुर्का में रखते हैं ताकि उनकी शक्ल भी कोई न देखे और दूसरे के घर की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं। आगे यह भी कहती हैं कि यह सेक्यूलर पर तमाचा है। अभी भी समय है जाग जाओ। हम लोग जो भाई-भाई कहते हैं, उसकी जगह अपनी पहचान बनाओ और इनको इनकी औकात दिखाओ।