Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ पूरब भाग के स्वयं सेवकों ने किया सूर्य नमस्कार, लिया ये संकल्प

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ पूरब भाग के स्वयं सेवकों ने किया सूर्य नमस्कार, लिया ये संकल्प

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। आजादी के 75वें वर्ष पर पूरे भारत में हम अमृत महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। अमृत महोत्सव के ही क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार व क्रीड़ा भारती ने मकर संक्रांति से लेकर रथसप्तमी (7 फरवरी) तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए रविवार को लखनऊ पूर्व भाग में कई स्थानों पर बस्तियों में पार्कों में व अनेक संस्थाओं ने अलग-अलग स्थान पर कई कार्यक्रम आयोजन किए हैं।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Elections 2024 : बसपा ने कैसरगंज समेत छह प्रत्याशियों की 11वीं सूची जारी की, जानें किसको कहां से मैदान में उतारा

आज लखनऊ पूरब भाग में 51 स्थानों पर कुल 1,050 संघ के स्वयंसेवकों ने 1,75,000 सूर्य नमस्कार किया। गोमती नगर के विराट खंड में एक आयोजन में संघ के शारीरिक शिक्षण प्रमुख अभिषेक ने सूर्य नमस्कार के तरीके व करने के लाभ बताया। इसके साथ ही लोगों को प्रेरित किया कि यह हमेशा करने की आदत बनाए रखें।

भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश ने इस 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने की पूरी योजना बताई। इसी उपलक्ष्य में राष्ट्रधर्म प्रकाशन की पांचजन्य पत्रिका का अनावरण कर वितरित किया गया। इस मौके पर विभाग कार्यवाह अमितेश, सह भाग कार्यवाह राम लखन , कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अनिल उपस्थित रहें। विराट खंड में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह राजेश व गिरीश ने किया। यहां इन्होंने प्रतिदिन करने और भी लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

पढ़ें :- DWC Employees Removed : एलजी के आदेश पर दिल्ली महिला आयोग से निकाले गए 223 कर्मचारी, स्वाति मालीवाल ने की थी नियुक्ति
Advertisement