नई दिल्ली। बिहार में लगातार क्राईम तेजी से बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लाख कोशिशों के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। इस बार बदमाशों ने सीएम के गृह जनपद को ही निशान बनाया है। नालंदा जनपद के नूरसराय इलाके में तीन बदमाशों ने एक महिला के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। पीड़ित ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। यह पूरी घटना 26 मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो अभी वायरल हुआ है।
पढ़ें :- Breaking News : नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद से 30 मार्च को दे सकते हैं इस्तीफा
बिहार के नालंदा जिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जनपद है। बीते 26 मार्च को नूरसराय इलाके में राशन का सामान लेकर लौट रही एक महिला को तीन युवकों ने बीच सड़क पर रोक लिया और महिला के साथ जबरदस्ती करने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया और पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। कपड़े फटने के कारण महिला बीच सड़क पर अर्धनग्न हो गई। इस दौरान आरोपियों ने महिला के नीजी अंगों पर भी हाथ लगाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने मदद की गुहार लगा जब जोर जोर से आवाज लगाई तो ग्रामीण एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी महिला को छोड़ कर मौके से फरार हो गए। बीते 27 मार्च को जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो आरोपियों ने पीड़िता के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह वीडियो महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते समय ही बनाया गया था। इसके तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए है। वीडियो में आप देख आरोपी महिला को घसीटते हुए ले जा रहे है और उसको गालियां भी दे रहे है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान अशोक यादव, महलू महतो उर्फ नवनीत और रविकांत कुमार के रूप में हुई है। पीड़िता अपने सास-ससुर और दो बच्चों के साथ गांव में रहती है, जबकि उसका पति महाराष्ट्र के नासिक में मजदूरी करता हैं।