लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित ‘CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025’ के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं के प्रयासों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, विगत साढ़े 8 वर्षों में हम लोगों ने Uttar Pradesh में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण दिया है। Trust of Doing Business…यह उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनी है।
पढ़ें :- देश से लोकतंत्र खत्म करने में मीडिया हाउस का बहुत बड़ा रोल, SC तत्काल संज्ञान लेकर बंगाल मतगणना का CCTV लाइव उपलब्ध कराए : अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री ने कहा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जो भी समाज जितना प्रगतिशील होगा, दुनिया उसके पीछे जाएगी। जो देश जितना अधिक इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट को बढ़ावा देगा, वही दुनिया को लीड करेगा, दुनिया को वही नेतृत्व प्रदान करेगा। साथ ही कहा, 11 वर्षों में भारत के अंदर एक नए स्टार्टअप इकोसिस्टम को हम लोगों ने पनपते हुए देखा है। #Bharat तीसरा ऐसा देश है जिसके पास सर्वाधिक स्टार्टअप हैं। Uttar Pradesh में यूपी सरकार ने स्टार्टअप और उसके इनोवेशन को तेजी के साथ बढ़ावा देने का कार्य किया है। वर्तमान में 17 हजार से अधिक स्टार्टअप्स प्रदेश में कार्यरत हैं, जिनमें 8 यूनिकॉर्न भी हैं।
#UPCM @myogiadityanath आज जनपद लखनऊ में आयोजित 'CSIR स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025' के समापन समारोह में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर स्टार्टअप पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन कर नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं के प्रयासों की सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।… pic.twitter.com/nqUDxkAEzM
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 15, 2025
पढ़ें :- UP News : अब अपने आप प्रीपेड मीटर होंगे पोस्टपेड, बिजली उपभोक्ताओं को कहीं आवेदन करने की जरूरत नहीं, जानें ताजा अपडेट
साथ ही कहा, उत्तर प्रदेश आज Global Tech and Innovation के एक नए हब के रूप में अपने आप को स्थापित कर रहा है। Uttar Pradesh के अंदर एक बार फिर से MSME पुनर्जीवित हो गया है। 96 लाख MSME यूनिट्स आज उत्तर प्रदेश के अंदर कार्यरत हैं, जिसके माध्यम से 2 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, हम लोगों ने सुरक्षा का एक बेहतरीन वातावरण Uttar Pradesh में दिया है। Fearless Business का एक केंद्र उत्तर प्रदेश बना है। Ease of Doing Business का भी केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश बना है। Trust of Doing Business…यह उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनी है।