Super Duper Healthy Food: कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें आयुर्वेद में शरीर की तमाम दिक्कतों के लिए रामबाण माना गया है। जो शरीर में पहुंच कर सेहत तो बनाते ही है रोगो से भी छुटकारा दिलाता है। आयुर्वेद में कुछ ऐसी चीजें है जिन्हे डेली खाने से शरीर निरोगी होता है और बीमारियों से भी दूर रहेंगी।
पढ़ें :- Delhi Khel Mahakumbh 2026 : क्रिकेटर शिखर धवन बनाये गए ब्रांड एंबेसडर,जताया आभार, कहा- यह दायित्व सम्मान की बात
आंवला तमाम बीमारियों का रामबाण इलाज है। एंटी ऑक्सीडेंट्स के भऱपूर आंवला शरीर के लिए बेहद फायमेमंद होता है। इसमें विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है। आंवला पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है।
आंवला शारीरिक और मानसिक दोनो हेल्थ के लिए अच्छा होता है। आंवला खाने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करते है।इसके अलावा शहद भी एंटी ऑक्सीडेंट्स के भरपूर होता है। शहद शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है। शहद का नियमित सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है और इम्यूनिटी बेहतर होती है।
देशी घी शरीर को शक्ति प्रदान करता है। देशी घी ओमेगा 3 और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। घी खाने से दिमाग, आंख, हड्डियां और वजन बेहतर रहता है। आयुर्वेद में अदरक का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स गुण शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है। अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी और पाचन बेहतर होता है। हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर की तमाम बीमारियों से लेकर घावों तक को भरने में मदद करती है।