Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Dan Lawrence : हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से बाहर, अब इस खिलाड़ी को इंग्लैंड टीम में मिली जगह

Dan Lawrence : हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से बाहर, अब इस खिलाड़ी को इंग्लैंड टीम में मिली जगह

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs ENG Test Series : भारत में 25 जनवरी से खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से इंग्लैंड टीम के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रुक (Harry Brook) बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान के अनुसार, हैरी ब्रुक निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड वापस लौट रहे हैं और वह टेस्ट सीरीज खेलने के लिए भारत दोबारा नहीं आएंगे। वहीं, ईसीबी ने ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।

पढ़ें :- आरसीबी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैच होस्ट करने की मिली परमिशन

ईसीबी ने हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट के रूप में डैन लॉरेंस (Dan Lawrence) को शामिल करने का ऐलान किया है। बोर्ड ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि सरे के डैन लॉरेंस अगले 24 घंटों में इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में शामिल होंगे। इससे पहले ईसीबी ने बताया कि हैरी ब्रुक निजी कारणों तुरंत प्रभाव से इंग्लैंड वापस लौट रहे हैं और निजी कारणों की वजह से भारत दौरे पर वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंडिया वापस नहीं लौटेंगे।

बोर्ड ने यह भी कहा कि ब्रुक के परिवार ने मुश्किल समय में प्राइवेसी रखने की अपील की है। हम चाहते हैं कि ब्रुक के परिवार के प्राइवेसी का खयाल रखा जाए और उनके प्राइवेट स्पेस में दखल नहीं दिया जाए।’

Advertisement