Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs ESP Hockey: स्पेन को हराकर भारत ने जीता कांस्य पदक, 2-1 से जीता मुकाबला

IND vs ESP Hockey: स्पेन को हराकर भारत ने जीता कांस्य पदक, 2-1 से जीता मुकाबला

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs ESP Hockey: भारत और स्पेन के बीच पेरिस ओलंपिक का हॉकी का कांस्य पदक मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने स्पेन को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया है। भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। लंबे समय के बाद भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक खेलों में पदक जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी भारत ने कांस्य पदक हॉकी में जीता था। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए उन्होंने किए।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

हॉकी में ओलंपिक में भारत का ये 13वां मेडल है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे, दोनों गोल उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। बता दें कि, भारत के अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था और टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को शानदार विदाई दी है। भारत की दीवार कहे जाने वाले श्रीजेश टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement