IND vs KOR Semi-Final: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के प्लेऑफ मैच आज सोमवार, 16 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं, जिसमें दो सेमीफाइनल और पांचवें स्थान का प्लेऑफ होना तय है। टूर्नामेंट के पहले सेमी-फाइनल में पाकिस्तान और चीन टीम की आमने-सामने होंगी, जबकि दूसरा सेमी-फाइनल गत विजेता भारत और कोरिया के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत अभी तक अपराजित रहा है, जिसे वह सेमी-फाइनल में भी बरकरार रखना चाहेगा। आइये, भारत बनाम कोरिया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी सेमी-फाइनल मैच से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डाल लेते हैं-
पढ़ें :- रसोई गैस की कीमतों में भारी इजाफे पर कांग्रेस, बोली- मोदी है तो मुमकिन है, एक दिन में मोदी जी इतना विकास
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम कोरिया सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम कोरिया सेमी-फाइनल मैच सोमवार 16 सितंबर को खेला जाएगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम कोरिया सेमीफाइनल मैच 16 सितंबर को कितने बजे शुरू होगा?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम कोरिया सेमी-फाइनल मैच 16 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने नेपाल में शांतिपूर्ण चुनाव पर दी बधाई, बोले- शांति-समृद्धि के लिए मिलकर काम करेगा भारत
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम कोरिया सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में कहां उपलब्ध होगा?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम कोरिया सेमी-फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम कोरिया सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां उपलब्ध होगी?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम कोरिया सेमी-फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी।