Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs NEP Kho Kho WC Final: आज खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और नेपाल की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

IND vs NEP Kho Kho WC Final: आज खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और नेपाल की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NEP Kho Kho World Cup 2025 Final: भारत में खेले जा रहे पहले खो खो वर्ल्ड कप 2025 का सफर अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस सफल टूर्नामेंट के मेंस और विमेंस कटैगरी के आज रविवार 19 जनवरी को फाइनल मैच खेले जाएंगे। यानी खो खो वर्ल्ड कप के इतिहास के पहले वर्ल्ड चैंपियन मिलने वाले हैं। इन दोनों फाइनल मैचों में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

दरअसल, खो खो वर्ल्ड कप 2025 के मेंस और विमेंस कटैगरी में सेमी-फाइनल मैच शनिवार को खेले गए थे। जिसमें मेंस कटैगरी के पहले सेमी-फाइनल में नेपाल ने ईरान को हराया था, जबकि दूसरे सेमी-फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी। सेमी-फाइनल में जीत के बाद नेपाल और भारत की मेंस टीमें फाइनल में पहुंची हैं। वहीं, विमेंस कटैगरी के पहले सेमी-फाइनल में नेपाल ने युगांडा की टीम को हराया और भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। आइये जानते हैं कि खो खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी-

खो खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैचों के शेड्यूल

मेंस कटैगरी- भारत vs नेपाल, फाइनल- रविवार 19 जनवरी (शाम 7:45 IST)

विमेंस कटैगरी- भारत बनाम नेपाल, फाइनल- रविवार 19 जनवरी (शाम 6:00 IST)

पढ़ें :- एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार

खो खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच

भारत और नेपाल की मेंस टीम के बीच खो खो वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

भारत और नेपाल की मेंस टीम के बीच खो खो वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच 19 जनवरी शाम 7:45 IST को खेला जाएगा।

भारत और नेपाल की विमेंस टीम के बीच खो खो वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

भारत और नेपाल की मेंस टीम के बीच खो खो वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच 19 जनवरी शाम 6:00 IST को खेला जाएगा।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

भारत में खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों का लाइव प्रसारण कहां देखें?

भारत में खो खो वर्ल्ड कप फाइनल मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर उपलब्ध होगा।

भारत में खो खो वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में खो खो वर्ल्ड कप फाइनल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement