Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA 1st ODI: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रांची में पिछली बार चटाई थी धूल; जानें- कैसा रहा है रिकॉर्ड

IND vs SA 1st ODI: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को रांची में पिछली बार चटाई थी धूल; जानें- कैसा रहा है रिकॉर्ड

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA 1st ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज कल यानी 30 नवंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है। हालांकि, रांची में भारत के लिए जीत हासिल करना साउथ अफ्रीका के लिए उतना आसान नहीं होगा।

पढ़ें :- रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 17 रन से हराया, कुलदीप ने झटके चार विकेट

दरअसल, रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में अब तक 6 वनडे मुक़ाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने तीन बार जीत दर्ज की है और दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा। भारत ने तीनों मुक़ाबले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता है। बाकी दो बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम स्कोर का बचाव करने में सफल रही थीं। रांची में आखिरी वनडे मुकाबला अक्टूबर 2022 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ही खेला गया था। उस मुक़ाबले में भारत ने 279 रन के लक्ष्य को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था।

वनडे में भारत और साउथ अफ्रीका का आमना-सामना

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 94 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनके नतीजों में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 40 वनडे मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 51 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान 3 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। उम्मीद है कि आगामी सीरीज में भारतीय टीम अपने इस रिकॉर्ड को बेहतर करने में सफल रहेगी।

Advertisement