IND vs SL 1st T20I: आज 27 जुलाई (शनिवार) से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच पल्लेकेल में खेला जाना है। टी20आई की कप्तानी सौंपे जाने के बाद सूर्यकुमार यादव के अगुवाई में भारतीय टीम अपनी पहली सीरीज खेलने जा रही है, जबकि बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की यह पहली सीरीज होने वाली है। आइये जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच टी-20आई सीरीज का पहला मैच कब और कहां खेला जाएगा? और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
IND vs SL पहला टी20आई मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20आई मैच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs SL पहला टी20आई मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20आई मैच शनिवार 27 जुलाई शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में बंगाली फिल्म पुरतावन की हुई स्क्रीनिंग, दिग्गज स्टार शर्मिला टैगोर ने निभाया मां का रोल
IND vs SL पहले टी20आई मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे?
भारत बनाम श्रीलंका टी20आई मैचों के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत में लाइव टेलीकास्ट राइट्स हैं। Sony TEN 5 का अंग्रेजी कमेंट्री के साथ लाइव टेलीकास्ट होगा। Sony TEN 3 हिंदी कमेंट्री के साथ भारत बनाम श्रीलंका मैचों का लाइव टेलीकास्ट करेगा।
IND vs SL पहले टी20आई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
Sony LIV एप पर भारत बनाम श्रीलंका मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
श्रीलंका के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
पढ़ें :- VIDEO: युवक ने युवती से की छेड़खानी, पुलिस से कि शिकायत तो आरोपी देने लगा धमकी, पीड़िता ने बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह , खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।