Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट में कप्तान गिल के दोस्त का पत्ता कटना लगभग तय, इनफॉर्म खिलाड़ी को मिलेगा मौका

IND vs WI 2nd Test: दूसरे टेस्ट में कप्तान गिल के दोस्त का पत्ता कटना लगभग तय, इनफॉर्म खिलाड़ी को मिलेगा मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। मेजबान ने पहले टेस्ट में एक पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की थी और टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में कप्तान शुबमन गिल सीरीज के आखिरी टेस्ट में कुछ अहम बदलाव करना चाहेंगे। जिसमें एक बड़ा बदलाव मिडिल ऑर्डर में देखने को मिल सकता है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान शुबमन गिल ने साई सुदर्शन को मौका दिया था, लेकिन सुदर्शन ने पूरी तरह निराश किया था। उन्हें बार-बार मौके मिल रहे हैं, वह इन मौकों को भुनाने में असफल रहे हैं। जबकि देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों को नजर अंदाज किया जा रहा है। जिन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर कप्तान गिल ने सुदर्शन को तीन मैचों में मौका दिया, लेकिन उन्होंने पूरी तरह निराश किया। वहीं, अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन को एक भी मैच मौका नहीं दिया गया।

साई सुदर्शन के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने चार मैचों की सात पारियों में बल्लेबाजी की है, लेकिन उनके बल्ले से 21 की खराब औसत से कुल 147 रन बनाए। सुदर्शन के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। अब इस बल्लेबाज को बार-बार देकर दूसरे खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल/नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पढ़ें :- IND vs WI 1st ODI Live : आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement