IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है। ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। पांचवें मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। संजू सैमसन ने अर्धशतक जड़ा। वह 45 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए।
पढ़ें :- गिग वर्कर्स के डेलिगेशन से मुलाकात कर राहुल गांधी ने सुनी उनकी समस्याएं, कहा-ये लड़ाई सिर्फ रोजगार की नहीं...
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।
जिम्बाब्वे : वेस्ले मधवेरे, तदिवनाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुटा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।