लखनऊ। यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (Akhilesh Yadav) और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन एक अलग ही फॉर्म्यूला के साथ सामने आया है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने खुद ऐलान किया है। इस फॉर्म्युले के तहत इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि सारे प्रत्याशी सपा के चुनाव चिन्ह यानी साइकिल के सिंबल पर मैदान में उतरेंगे। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
पढ़ें :- अखिलेश के भगवा 'PDA रथ' पर मायावती का तंज, बोलीं- क्या सपा प्रमुख का मुस्लिम वोट बैंक से भरोसा उठ गया?
‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2024
पढ़ें :- DUSU Election Results : अखिलेश यादव बोले- भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा
सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गयी है। इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी 9 विधानसभा सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है।
उन्होंने कहा कि ये देश का संविधान, सौहार्द और PDA का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है। इसीलिए हमारी सबसे अपील है : एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। श्री यादव ने कहा कि देशहित में ‘इंडिया गठबंधन’ की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है ‘बापू-बाबासाहेब-लोहिया’ के सपनों का देश बनाना है।
हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है
‘बापू-बाबासाहेब-लोहिया’ के सपनों का देश बनाना है pic.twitter.com/Uzy2S2RTLnपढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 24, 2024
इंडिया गठबंधन कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने पुष्टि करते हुए बताया कि गठबंधन का मुख्य उद्देश्य चुनाव चिह्न चुनने के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना होगा। इंडिया गठबंधन सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। हमारे लिए, प्रतीक महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे लिए, भाजपा के कुशासन का अंत महत्वपूर्ण है। हमारे लिए, बहराइच दंगा अपराधियों का अंत महत्वपूर्ण है। हमारे लिए, यह महत्वपूर्ण है कि सुरक्षा, शांति और संविधान की रक्षा हो। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन उन लोगों के खिलाफ एकजुट है जो जाति जनगणना और आरक्षण का विरोध करते हैं और सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। जिस तरह से अखिलेश यादव ने हरियाणा में बड़ा दिल दिखाया, हम उसी भावना के साथ चुनाव लड़ेंगे और सभी 9 सीटें जीतेंगे।
मंगलवार को यूपी में उपचुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया और बुधवार तक कुल 34 उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। यूपी की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन स्वीकार किए जाते रहेंगे। चुनाव आयोग ने अयोध्या जिले के मिल्कीपुर को छोड़कर उत्तर प्रदेश की 10 खाली विधानसभा सीटों में से नौ के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।