Paris Paralympics Day 11 schedule: आज 8 सितंबर को पेरिस पैरालंपिक 2024 का 11वां और आखिरी दिन है, जहां भारत की ओर से एकमात्र पैराएथलीट पूजा ओझा एक्शन में दिखेंगी। वह कैनो स्प्रिंट महिला केएल1 200मी के सेमी-फाइनल इवेंट में हिस्सा लेंगी। अगर वह फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं तो देश को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।
पढ़ें :- Epstein Files में 169 बार नाम आने पर दलाई लामा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं कभी भी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिला
पेरिस पैरालंपिक 2024 के आखिरी दिन कैनो स्प्रिंट महिला केएल1 200मी के सेमी-फाइनल इवेंट में पूजा ओझा भारतीय समयानुसार, दोपहर 1.30 बजे से एक्शन में दिखेंगी। अगर वह इस इवेंट को पास करने में सफल रहती है तो वह दोपहर 2.55 बजे (भारतीय समयानुसार) इसी इवेंट का फाइनल ए खेलेंगी। जिसमें भारत को मौजूदा एडिशन के आठवें गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी।
पेरिस पैरालंपिक 2024 में 10वें दिन तक भारत के मेडलिस्ट
1- गोल्ड मेडल: अवनि लेखरा – आर2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 (शूटिंग)
2- गोल्ड मेडल: नितेश कुमार – पुरुष एकल SL3 (बैडमिंटन)
पढ़ें :- India-US Trade Deal : आरएसएस प्रमुख भागवत का बड़ा बयान, बोले- ट्रेड डील हमारी शर्तों पर होनी चाहिए, किसी के दबाव में नहीं
3- गोल्ड मेडल: सुमित अंतिल – पुरुष भाला फेंक F64 (एथलेटिक्स)
4- गोल्ड मेडल: हरविंदर सिंह – पुरुष व्यक्तिगत रिकर्व ओपन (तीरंदाजी)
5- गोल्ड मेडल: धरमबीर – पुरुष क्लब थ्रो F51 (एथलेटिक्स)
6- गोल्ड मेडल: प्रवीण कुमार- पुरुषों ऊंची कूद T64 (एथलेटिक्स)
7- गोल्ड मेडल: नवदीप – पुरुष भाला फेंक – F41 (एथलेटिक्स)
पढ़ें :- 'हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर से गिराएंगे...' मुर्शिदाबाद में बनने वाली मस्जिद के खिलाफ लखनऊ में लगे पोस्टर
8- सिल्वर मेडल: मनीष नरवाल – P1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 (शूटिंग)
9- सिल्वर मेडल: निशाद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T47 (एथलेटिक्स)
10- सिल्वर मेडल: योगेश कथूनिया – पुरुष डिस्कस थ्रो F56 (एथलेटिक्स)
11- सिल्वर मेडल: थुलासिमथी मुरुगेसन – महिला एकल SU5 (बैडमिंटन)
12- सिल्वर मेडल: सुहास यतिराज – पुरुष एकल SL4 (बैडमिंटन)
13- सिल्वर मेडल: शरद कुमार – पुरुष ऊंची कूद T63 (एथलेटिक्स)
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार... यूएसए को 29 रन से हराया
14- सिल्वर मेडल: अजीत सिंह यादव – पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स)
15- सिल्वर मेडल: सचिन खिलारी – पुरुष शॉट पुट F46 (एथलेटिक्स)
16- सिल्वर मेडल: प्रणव सूरमा – पुरुष क्लब थ्रो – F51 (एथलेटिक्स)
17- ब्रांज मेडल: मोना अग्रवाल – R2 महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 (शूटिंग)
18- ब्रांज मेडल: प्रीति पाल – महिला 100 मीटर T35 (एथलेटिक्स)
19- ब्रांज मेडल: प्रीति पाल – महिला 200 मीटर T35 (एथलेटिक्स)
20- ब्रांज मेडल: रूबीना फ्रांसिस – P2 महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 (शूटिंग)
पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कूपर के साथ नजर आएंगी तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री ने एक्ट्रेस के लिया जाहिर किया अपना प्यार
21- ब्रांज मेडल: मनीषा रामदास – महिला एकल SU5 (बैडमिंटन)
22- ब्रांज मेडल: शीतल देवी और राकेश कुमार – मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (तीरंदाजी)
23- ब्रांज मेडल: नित्या श्री सुमति सिवन – महिला एकल SH6 (बैडमिंटन)
24- ब्रांज मेडल: दीप्ति जीवनजी – महिला 400 मीटर T20 (एथलेटिक्स)
25- ब्रांज मेडल: मरियप्पन थंगावेलु – पुरुषों की ऊंची कूद T63 (एथलेटिक्स)
26- ब्रांज मेडल: सुंदर सिंह गुर्जर – पुरुष भाला फेंक F46 (एथलेटिक्स)
27- ब्रांज मेडल: कपिल परमार – पुरुष -60 किग्रा J1 (जूडो)
28- ब्रांज मेडल: होकाटो होतोज़े सेमा – पुरुष शॉट पुट – F57 (एथलेटिक्स)
29- ब्रांज मेडल: सिमरन – महिला 200 मीटर – T12 (एथलेटिक्स)