Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को 38 हजार मीट्रिक टन डीजल-पेट्रोल की भेजी खेप ,राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी का जताया आभार

भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को 38 हजार मीट्रिक टन डीजल-पेट्रोल की भेजी खेप ,राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी का जताया आभार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी युद्ध के चलते दुनिया के कई देशों में ईंधन की किल्लत जारी है। इस संकट के बीच भारत मददगार बनकर सामने आया है। भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका को 38,000 मीट्रिक टन डीजल और पेट्रोल की खेप भेजी है। इस कदम से श्रीलंका की सरकार भारत की खूब वाहवाही कर रही है। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग (High Commission of India) ने बयान जारी कर बताया, कि पेट्रोलियम की 38,000 मीट्रिक टन की खेप, जिसमें 20,000 मीट्रिक टन डीजल और 18,000 मीट्रिक टन पेट्रोल शामिल है। शनिवार 28 मार्च को कोलंबो पहुँच गई है।

पढ़ें :- रेप व सेक्स रैकेट मामले में सरकार की ढ़िलाई से खफा पप्पू यादव, बोले- अब बेटियों को नेता और अधिकारियों की गिद्ध दृष्टि से बचाने के लिए एक बड़ी क्रांति जरूरी

ईंधन मिलने के बाद श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  से मध्य पूर्व संघर्ष के कारण श्रीलंका में ईंधन आपूर्ति में हो रही दिक्कतों के बारे में बात की थी। भारत के त्वरित सहयोग के लिए आभारी हूं। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S. Jaishankar) को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद।

पढ़ें :- गुजरात में 10 साल पहले ऊना कांड में दलित युवाओं को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, लेकिन अफसोस आज भी सरकार से उन्हें न्याय नहीं मिला : राहुल गांधी

भारत की शुक्रिया करते हुए श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष और सागी जन बलवेगया के नेता सजित प्रेमदासा ने कहा कि हम आपातकालीन ईंधन सहायता के लिए भारत के आभारी हैं, यह इस बात की याद दिलाता है कि रिश्ते संकट में परखे जाते हैं, आराम में नहीं। आए हम उन लोगों को न भूलें जो मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे। वहीं श्रीलंका के सांसद हर्षा डी सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। हर्षा डी सिल्वा ने कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री हमारी मदद के लिए आगे आए हैं और एक बार फिर धन्यवाद। जब भी हम मुश्किल में होते हैं, वे हमारा हाथ बढ़ाते हैं।

भारत का श्रीलंका के लिए बड़ा दिल उस समय सामने आया, जब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू गईं। श्रीलंका सरकार ने कीमतों पर 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी थी। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 5000 मीट्रिक टन डीजल भेजा था। साफ देखा जा सकता है कि जहाँ मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते दुनिया के कई देश इसकी मार झेल रहे हैं, वहीं भारत मददगार बनकर सामने आया है।

Advertisement