Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ‘भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, यह एक अच्छा कदम है…’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

‘भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, यह एक अच्छा कदम है…’ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा

By Abhimanyu 
Updated Date

Trump Cites Reports On India Halting Russian Oil Imports: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री मार्को रुबियो सहित ने यूक्रेन युद्ध पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद भारत की ओर से रियायती रूसी तेल का आयात जारी रखने के लिए आलोचना की थी। जिसके बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को कहा कि भारत ने कथित तौर पर रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया है और अगर इसकी पुष्टि होती है तो इसे एक “अच्छा कदम” है।

पढ़ें :- Maha Shivaratri 2026 : काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ गणेश पूजन से महाशिवरात्रि पर्व का उत्सव प्रारंभ, 13 फरवरी को बाबा को लगेगी हल्दी

वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “मैं समझता हूँ कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या गलत। यह एक अच्छा कदम है। देखते हैं क्या होता है।” उनकी यह टिप्पणी वाशिंगटन द्वारा रूस से कच्चा तेल और सैन्य उपकरण खरीदने पर भारत पर जुर्माना लगाने के फैसले के कुछ दिन बाद आयी है। इसके अलावा, नई दिल्ली से आयातित वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त आयात शुल्क भी लगाया गया है। वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि उन्हें आयात पर किसी रोक के बारे में जानकारी नहीं है।

हालांकि, विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय को रूसी आयात में किसी संभावित रोक की जानकारी नहीं है। एक सूत्र ने कहा, “भारत की ऊर्जा खरीद राष्ट्रीय हितों और बाज़ार की ताकतों से प्रेरित है। हमारे पास भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रूसी आयात रोकने की कोई रिपोर्ट नहीं है।” खबर लिखे जाने तक विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था, लेकिन शुक्रवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भी ऐसा ही बयान दिया।

जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, “आप ऊर्जा स्रोत आवश्यकताओं के प्रति हमारे व्यापक दृष्टिकोण से अवगत हैं, हम बाजार में उपलब्ध चीजों और मौजूदा वैश्विक स्थिति पर नजर रखते हैं। हमें किसी विशेष बात की जानकारी नहीं है।”

पढ़ें :- मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में मची घमाशान, सीएम सिद्धारमैया के बेटे पर उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा- वह हमारे हाईकमान है
Advertisement