Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इस दिन शुरू होगा भारत में रमजान का पवित्र महीना, जानिए रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम

इस दिन शुरू होगा भारत में रमजान का पवित्र महीना, जानिए रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं और फिर रात में इफ्तार से उपवास खोलते हैं। वैसे तो रमजान सभी व्यस्क मुसलमानों के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अगर कोई बीमार है या यात्रा कर रहा है या कोई महिला गर्भवती है आदि, तो वो इन्हें छोड़ सकता है।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

तो आइए जानते हैं कि भारत में रमजान का पवित्र महीना कब से शुरू हो रहा है। भारत में कब से शुरू होगा रमजान का पवित्र महिना: इस साल रमजान 13 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 12 मई, बुधवार को समाप्त होगा। इस महीने के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार भी मनाया जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, यही वो महीना था जब मोहम्मद साहब ने इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त किया था। तब से ही इस महीने को रमजान के तौर पर मनाया जाता है।

आपको बता दें,  रमजान का महीना 29 या फिर 30 दिनों तक का होता है। इस महीने मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाते हैं और सेहरी का सेवन करते हैं। शाम को सूरज ढलने के बाद इफ्तार करने के बाद रोजा खोला जाता है।

रमजान सहरी और इफ्तार का टाइम

Advertisement