नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) में गुरुवार को बड़ा बदलाव किया गया है। मिडफील्डर सलीमा टेटे (Midfielder Salima Tete) को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया (Goalkeeper Savita Punia) की जगह इस महीने के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए भारत की 24 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का कप्तान चुना गया है। वहीं, नवनीत कौर को उपकप्तान बनाया गया है।
पढ़ें :- मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट की बर्बादी का हैं कारण! पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने PCB की कार्यशैली पर उठाए सवाल
सलीमा ने कहा कि मुझे खुशी है कि टीम की कप्तानी दी गई है। यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। हमारे पास मजबूत टीम है जिसमें अनुभवी और युवा खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि एफआईएच प्रो लीग के आगामी बेल्जियम और इंग्लैंड चरण में हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हमें अपनी कमजोरियों से पार पाना है।’ सविता ओलंपिक क्वालिफायर और उसके बाद प्रो लीग मैचों में भारत की कप्तान रही थीं।
बेल्जियम में मैच 22 से 26 मई तक और इंग्लैंड में एक से नौ जून तक होंगे। भारत का सामना पहले चरण में दो बार अर्जेंटीना और बेल्जियम से होगा। लंदन चरण में टीम ब्रिटेन और जर्मनी से खेलेगी। भारत इस समय प्रो लीग तालिका में छठे स्थान पर है। सलीमा को हाल ही में हॉकी इंडिया सालाना पुरस्कारों में बलबीर सिंह सीनियर वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था।
भारतीय महिला टीम :
पढ़ें :- रोहित शर्मा या विराट कोहली, बतौर ओपनर किसका स्ट्राइक रेट और रिकॉर्ड बेहतर? आईपीएल के आंकड़ें देखकर चौंक जाएंगे
गोलकीपर : सविता पूनिया, बिछू देवी खारीबाम।
डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, ज्योति छत्री, महिमा चौधरी।
मिडफील्डर : सलीमा टेटे (कप्तान ), वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नवनीत कौर, नेहा, ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, लालरेम्सियामी।
फॉरवर्ड : मुमताज खान, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, सुनेलिता टोप्पो, दीपिका सोरेंग।