Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मशहूर गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद ICU में भर्ती, PM मोदी ने सिंगर के स्वास्थ्य पर जतायी चिंता

मशहूर गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद ICU में भर्ती, PM मोदी ने सिंगर के स्वास्थ्य पर जतायी चिंता

By Abhimanyu 
Updated Date

Asha Bhosle suffers cardiac arrest : मशहूर प्लेबैक गायिका आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज़ यूनिट में उनका इलाज चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ को लेकर चिंता व्यक्त की है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की मोदी-शाह को चेतावनी, बोले- हिंदुस्तान की आवाज के सामने कोई टिक नहीं सकता, जुल्म करने वालों को बख्शेंगे नहीं

पीएम मोदी ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यह सुनकर बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’ पीटीआई के अनुसार, सूत्रों ने रविवार को बताया कि मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले, जिन्हें कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 92 वर्षीय गायिका को शनिवार शाम दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें :- बिहार के मधुरेंद्र ने तीन घंटे में नाना पाटेकर को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर उकेरी उनकी तस्वीर

सूत्रों ने बताया, “वह ICU में हैं। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।” बता दें कि आशा भोसले गायिकी की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने 20 भाषाओं में 12000 से ज्यादा गाने गाकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।

Advertisement