1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज दो नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने दी जानकारी

आज दो नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने दी जानकारी

लखनऊ : स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 151वीं जयंती है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक बधाई।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ : स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 151वीं जयंती है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई।

पढ़ें :- सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर शनिवार सीएम योगी ने कहा, “सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है। माँ भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।”

सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ आधुनिक रेल परिवहन और युवाओं के कौशल सशक्तीकरण की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का साक्षी बनेगा। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल संपर्क को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ होगा।”

पढ़ें :- अयोध्या का हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय : सीएम योगी

उन्होंने आगे कहा, “साथ ही, लखनऊ में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ भी होगा। यह पहल युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एक ओर आधुनिक रेल सेवा से नए उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कौशल विकास की यह पहल युवाओं को प्रदेश की प्रगति में सशक्त सहभागी बनाएगी।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...