Viral-Video: इंदौर के गोराकुंड चौराहे के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। बताया जा रहा है कि नई पानी की लाइन की टेस्टिंग के दौरान सड़क के नीचे से पानी फूट पड़ा। पानी के दबाव के बाद सड़क का हिस्सा बैठ गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
पढ़ें :- ट्विशा शर्मा केस: CBI रिपोर्ट में ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप, गर्भावस्था पर विवाद, कई चौकाने वाले खुलासे हुए
टेस्टिंग के दौरान खुली सड़क की पोल
नई पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान अचानक सड़क के नीचे से पानी निकलने लगा। कुछ ही देर में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अधिकारियों को सूचना दी गई। CCTV फुटेज सामने आने के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि सामान्य टेस्टिंग के दौरान पानी सड़क के नीचे कैसे पहुंचा और सड़क इतनी जल्दी क्यों धंस गई।
40 करोड़ खर्च, फिर भी सवाल
गोराकुंड इलाके की इस सड़क को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया गया था। इसके निर्माण और विकास कार्य में करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होने की बात सामने आई है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क का इस तरह धंसना निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर सवाल खड़े कर रहा है।
पढ़ें :- गोंडा: हिंदू छात्राओं ने बुर्का पहनकर 'लगाई दिही चोलिया के हुक' गाने में डांस किया, विवाद बढ़ा तो BSA ने जांच का आदेश दिया
मध्य प्रदेश के इंदौर में 40 करोड़ रुपए की सड़क लीक हो गई !!
पाइप लाइन की टेस्टिंग हो रही थी। पाइप लाइन भी पता चल गई और सड़क की क्वालिटी भी। pic.twitter.com/aWq1tRrJFH
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 18, 2026
फिलहाल सड़क धंसने की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। इसमें सड़क के नीचे की मिट्टी, ड्रेनेज, पाइपलाइन और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा सकती है। अगर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी उठ सकती है।